फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जाम से मिलेगी मुक्ति, एसडीएम, सीओ और एआरटीओ ने किया रूट डायवर्जन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वन-वे व्यवस्था लागू, अब खाली और भरे ट्रकों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। क्षेत्र में प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम और उससे स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। मौरंग से भरे ट्रकों के कारण मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से रूट डायवर्जन का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद प्रशासन ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
कदौरा से जलालपुर और बेरी मार्ग पर संचालित डंपों पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भारी ट्रक मौरंग भरने के लिए पहुंचते हैं। पहले नंबर पर मौरंग भरवाने की होड़ में चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। कदौरा-जलालपुर मार्ग ओडीआर मार्ग होने के कारण काफी संकरा है। इस मार्ग पर दो बड़े वाहनों का एक साथ निकलना मुश्किल होता है। बेरी मार्ग की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है। दोनों मार्गों पर जब दो ट्रक आमने-सामने आ जाते हैं तो पूरा रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसके तहत खाली ट्रक बेरी मार्ग से बड़ागांव होकर डंप स्थल तक पहुंचेंगे, जबकि मौरंग से भरे ट्रक जलालपुर मार्ग से सीधे कदौरा होते हुए हाईवे पर जाएंगे। इससे आमने-सामने ट्रकों के आने की स्थिति समाप्त होगी और जाम से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कदौरा के चतेला तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही दो कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें