फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक का वेतन काटा, दो का रोका गया

Sun, 20 Aug 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
कदौरा थाने में शिकायतें सुनते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कदौरा। समाधान दिवस पर शनिवार को डीएम और एसपी ने कदौरा थाने में शिकायतें सुनीं। यहां कुल 17 शिकायतें आईं, इसमें चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस पर न आने पर डीएम ने एक लेखपाल को वेतन काटने का निर्देश दिया। कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन भी समाधान दिवस पर पहुंचे।
विज्ञापन

 डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी अमरेंद्र सिंह ने कदौरा थाने में शिकायतें सुनीं। कुशमरा बावली गांव के लेखपाल शिव मंगल समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिया। कदौरा के लोगों ने लेखपाल दयाशंकर पर सरकारी भूमि पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच कराकर लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया। भाजपा नेता राजू राठौर और सेवाराम पाल ने अन्ना जानवरों पर रोक लगाने की मांग की। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा को अपराधियों पर शिकंजा कसने और चोरी, लूट की वारदात पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
डीएम कालपी कोतवाली में पहुंचे। यहां लुहरगांव के शिव नारायण ने बताया पिछले समाधान दिवस में जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इसके बाद कई बार लेखपाल और कानूनगो से कहा पर पैमाइश नहीं की गई। डीएम ने लेखपाल काशी प्रसाद और कानूनगो गयाप्रसाद से जवाब तलब किया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों द्वारा यमुना से अवैध खनन की सूचना पर डीएम ने कहा कि उन्होंने खनन की कोई अनुमति नहीं दी गई है। अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई करें। समाधान दिवस में आईं नौ शिकायतों में केवल एक का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम सतीश चंद्र, सीओ सुबोध गौतम, ईओ सुशील दोहरे, एसआई शीतला प्रसाद मिश्रा और सलमान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

  उरई में सीओ सिटी ने सुनी शिकायतें
उरई कोतवाली में सीओ सिटी संतोष कुमार ने शिकायतें सुनीं। 12 शिकायतों में महज तीन का मौके पर निस्तरण हो पाया। सीओ ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करें। सीओ ने कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी को जमीनों पर कब्जा करने वाले और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने के निर्देश भी दिए।
 माधौगढ़ में आई 11 शिकायतें
माधौगढ़ थाने में एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह और सीओ अजेय कुमार शर्मा ने शिकायतें सुनी। यहां 11 शिकायतें आईं। मिहौना निवासी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि चार साल पहले एक प्लाट बादशाह सिंह से खरीदा था अब वह रामकरन मकान बनाने नहीं दे रहा है। राजकुमार प्रजापति ने 15 साल पहले खरीदे गए खेत पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। गोपालपुरा निवासी हरप्रसाद ने गांव के एक व्यक्ति पर मेड़ जोतने का आरोप लगाया। समाधान दिवस पर केवल चार लेखपाल ही मौजूद रहे। कोतवाल रुद्रप्रताप सिंह, लेखपाल पंचम लाल, तपस्या, शिवभजन, जगदीश, पुरुषोत्तम तिवारी आदि उपस्थित रहे।
डकोर में एक भी फरियादी नहीं आया
मुहम्मदाबाद। डकोर थाने तहसीलदार सदर ब्रजेश कुमार वर्मा ने शिकायतें सुनीं। एक भी फरियादी नहीं आया। जिससे पूरा दिन बैठने के बाद अधिकारियों अपने अपने दफ्तरों में वापस लौट गए। थानाध्यक्ष रामराज शुक्ला, लेखपाल विजय, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
कोच सर्किल में 19 शिकायतें आईं
कोंच। कोंच सर्किल के तीन थानों में 19 शिकायतें आईं। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एडीएम आरके सिंह और एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने थानों का निरीक्षण भी किया। कोतवाली कोंच में पुलिस वसूली की शिकायतें भी आई। कैलिया थाने में तहसीलदार सतीश वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 3 तीन शिकायतों में एक का मौके पर ही किया गया। एसओ प्रभुनाथ मौजूद रहे। नदीगांव थाने में एसओ रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने शिकायतें सुनीं। पांच शिकायतों में दो का मौके पर समाधान किया गया। एट थाने में एसओ चंद्रशेखर दुबे ने शिकायतों सुनीं। यहां आईं दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो गया।
कुठौंद में आई छह शिकायतें
कुठौंद। समाधान दिवस पर कुठौंद थाने में छह शिकायतें आई। इनमें तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंप दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, एसआई ब्रजेश सिंह, समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
एसडीएम व एडीओ को कारण बताओ नोटिस
जालौन। समाधान दिवस में 7 शिकायतें आईं। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। विद्युत विभाग के एसडीओ विकास सोनी व एडीओ पंचायत आरएन प्रजापति अनुपस्थित रहे। इस पर एसडीएम भैरपाल सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अरुण कु मार सिंह गायर ने गांव में ग्राम प्रधान के कराए जा रहे इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितताऐं होने की शिकायत दर्ज कराई। सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी महाराज सिंह तोमर, एसएसआई बृजनेश यादव, नगर पालिका से राघवेंद्र सिंह, सतेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें