फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइक की डिकी से एक लाख उड़ाए

Sat, 27 Jul 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे किसान की बाइक की डिकी में रखे एक लाख रुपये चोरों ने पार कर दिए।
विज्ञापन

रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम छिरिया खुर्द निवासी किसान राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 24 जुलाई को बाइक से वह जालौन आए थे। कुछ कामकाज निपटाकर उन्होंने पंजाब नेशनल से एक लाख रुपये निकाले और चार हजार रुपये उनके पास पहले से ही थे। रुपये निकालकर उन्होंने बाइक की डिकी में रख लिए। जिसके बाद वह गांव के लिए चल दिए। बंगरा रोड पर छहपुला के आगे उन्हें लघुशंका लगी। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इसी दौरान किसी ने बाइक की डिकी का ताला खोलकर रुपये चोरी कर लिए। लघुशंका से जब वह वापस आए तो डिकी खुली और रुपये गायब थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें