फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
माधौगढ़ में क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। शराब के नशे में धुत कार चालक ने गुमटी में खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया, घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त बारिश होने के कारण लोग गुमटी में खड़े थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

माधौगढ़ थाना क्षेत्र के मिझौना मोड़ पर सोमवार सुबह मध्यप्रदेश की ओर से आ रही कार अनियंत्रित हो गई। कार चालक ने गुमटी, बाइक, ठिलिया व साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई। कार की टक्कर से सुशील बसेड़िया (65) पुत्र रघुवर निवासी मिझौना, गोपाल पुत्र अरुण कुमार निवासी रोरा थाना रेंढर सहित छह लोग घायल हो गए। जिससे वहां अफरातफरी मच गई ओर लोगों की चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को पकड़कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रास्ते में कमसेरा के पास सुशील ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंगरा चौकी प्रभारी राजीवकांत का कहना है कि पकड़ा गया कार चालक शराब के नशे में धुत था।

घटनास्थल पर लगी भीड़- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें