फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। क्षेत्र के मगरौल रोड पर व्यास मंदिर के पास बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से दोनों में सिर में चोटें आईं थी, जिससे एक ने दम तोड़ दिया और दूसरा गंभीर है। राहगीर घायल को सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महेबा ब्लॉक के ग्राम हीरापुर निवासी चंद्रशेखर (36) पुत्र जमुना दास व सूलम (30) पुत्र बुद्ध लाल बाइक से सुबह 9 बजे कालपी आ रहे थे, तभी मगरौल के पास कालपी की ओर से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक सवार दोनों युवक उछल कर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में बाइक चला रहे सूलम पुत्र बुद्ध लाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल मानिक चंद्र पटेल ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया व मृतक के शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे जिनसे उनके सिर में चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें