फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक हरिहर उर्फ लाली की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिरसाकलार। बाइकों की भिड़ंत में उसमें सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया गया। दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के निपनियां गांव निवासी हरिहर उर्फ लाली यादव (28) शनिवार को बाइक से न्यामतपुर स्थित होटल में खाना खाने गया था। देर शाम वह लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव के पास स्थित मोड़ के पास पहुंची तो सामने से आ रही दूसरी बाइक में भिड़ंत हो गई। लाली व दूसरी बाइक का चालक हिम्मतपुर गांव निवासी रामपाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। लाली को मृत घोषित कर दिया। बलवंत सिंह ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। दो बेटे सरकारी नौकरी में हैं। तीसरा लाली भी सेना की तैयारी कर रहा था। बताया कि उसकी दिसंबर में शादी होनी थी।
युवक की मौत से मां राजरानी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें