अलग-अलग जगह शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई
जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल
लाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
पहला
हादसा गोहन के पड़कुला गांव में हुआ। यहां पर दो बाइकों की सामने से
भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और
महिला समेत चार लोग गंभीर हुए। वहीं,
दूसरा हादसा एट-पिरौना हाईवे पर हुआ। यहां बैरागढ़ मंदिर से दर्शन करके लौट
रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमे
महिलाओं समेत 13 लोग घायल हो गए। वहीं तीसरे हादसे में उरई में जिला
अस्पताल के सामने स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया।
माधौगढ़
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर निवासी धर्मेंद्र शाक्यवार(28)
पुत्र भारत सिंह शुक्रवार को अपने साथी बलवान सिंह व रिश्तेदार महिला
बिट्टन देवी के साथ रिश्तेदारी में सिरसाकलार के गंगौली गांव गया था। देर
रात करीब नौ बजे यह लोग बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह गोहन थाना क्षेत्र के
ग्राम पड़कुला पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज
रफ्तार बाइक ने उन्हें
टक्कर मार दी। इससे यह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार दो
युवक भी इसमें घायल हुए। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को
एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां पर उपचार के दौरान धर्मेंद्र शाक्यवार
की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो घायल युवकों की नाजुक हालत को
देखते हुए
उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल बिट्टन देवी व
बलवान सिंह की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर एक अन्य हादसे में
बैरागढ़ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली
में पिरौना स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने
टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उस पर सवार किरन देवी पत्नी
रामेंद्र, रामेंद्र पुत्र अक्षय पाल, वैभव, रामदास, प्रीती पुत्री
रामेंद्र, मनोरमा पत्नी युवराज, चंद्रकला पत्नी रामशरण, राधे, प्रतीक्षा
पुत्र अरविंद, तनवी पुत्री अभय, निधि पत्नी रामजी, सोनम पत्नी अभय, दीक्षा
पत्नी अरविंद निवासीगण विरगुवां खुर्द थाना एट गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां पर आधा
दर्जन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
एक अन्य हादसे में मोहल्ला
इंद्रा नगर निवासी जीतू (18) पुत्र बद्रीप्रसाद शनिवार की दोपहर साइकिल से
बाजार गया था। वापस घर जाते वक्त जिला अस्पताल गेट के सामने पीछे से आ रही
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे जीतू गंभीर रूप से
घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद
स्कॉर्पियो चालक
गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो
कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।