कदौरा में सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ अल्पना बरतरिया
- फोटो : ORAI
कदौरा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और तीन अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
बता दें कि शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्पना बरतरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया तो कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मी अखिलेश कुमार एक्सरे टेक्नीशियन शहनीन खान व स्वीपर विनोद कुमार पर कार्रवाई कर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रसव कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कुछ जगह गंदगी मिलने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार को फटकार लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। वहीं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने सीएमओ को शिकायत कर बताया कि सीएचसी गेट के पास अतिक्रमण है जिस कारण मरीजों व सीएचसी के वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है जिस पर सीएमओ ने चिकित्साधिकारी को गेट के बाहर व सीएचसी परिसर के आसपास व्याप्त अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए, साथ ही अतिक्रमणकारियों की सूची बना कर कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान डॉक्टर प्रतिज्ञा प्रणामी व सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।