मुहम्मदाबाद। चोरी की योजना बनाते पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ लिया। उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का ट्रैक्टर, बाइक व तमंचा बरामद किया है। भागे अभियुक्तों की पुलिस तलाश कर रही है।
इकहरा रोड पर बने मंदिर के पास शनिवार रात चेकिंग के दौरान डकोर कोतवाली पुलिस की टीम को सड़क किनारे बाइक खड़ी दिखी। आसपास देखा तो मंदिर के पीछे तीन युवक बैठे ट्रैक्टर चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस के घेराबंदी करने पर दो चोर मौके से भाग गए जबकि पुलिस ने झांसी जिले के एरच थाना क्षेत्र के गौती गांव निवासी हरचरण को पकड़ लिया। आरोपी ने भागे अभियुक्तों की पहचान गौती निवासी गोविंद सिंह व आशीष कुशवाहा बताई है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।