फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रिवाल्वर और तमंचा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को स्कॉर्पियो में तमंचा व 32 बोर रिवाल्वर और अलग-अलग बोर के 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई हरिशंकर चंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर राजमार्ग स्थित पुराने रूसिया फर्नीचर के पास सफेद रंग की महिंद्र स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया। व्यक्ति के पास से एक तमंचा, तमंचे के दो कारतूस, एक रिवाल्वर 32 बोर और रिवाल्वर के चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी अर्जित सिंह गुर्जर बताया। पता चला है कि रिवाल्वर लाइसेंसी है जो उसके पिता विक्रम सिंह के नाम है, इसलिए विक्रम सिंह के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम की धारा 30 के तहत कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें