फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कालपी में जाम के झाम से जूझे यात्री

विज्ञापन
कालपी बाजार के अंदर लगा जाम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। निर्माणाधीन हाईवे से शुक्रवार को अधूरे हाईवे पर एक ट्रक खराब होने से लगभग आठ घंटे तक जाम के हालात रहे। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। पुलिस ने वन साइडेड करके वाहनों को अंदर बाजार से निकलवाने की कोशिश की तो अंदर बाजार भी जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। निर्माणाधीन हाईवे की वजह से वैसे भी जाम के हालात रहते है, ऐसे में खराब ट्रक व बारिश की वजह से वाहनों के पहिए थम गई। कोतवाली पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोककर वाहनों को दूसरी साइड व अंदर बाजार से निकलवाया गया, जिससे अंदर बाजार भी जाम के हालात बन गए। जाम से बाजार में निकलना मुश्किल हो गया। जाम हाईवे के दोनों तरफ लगभग दस किमी लंबा हो गया। विशेष प्रयासों के बाद किसी तरह पुलिस ने वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। शाम तक वाहन हाईवे पर रेंगकर निकल रहे थे। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि निर्माणाधीन हाईवे व बरसात की वजह से समस्या हो रही है, फि र भी 24 घंटे हर प्वाइंट पर पुलिस तैनात की गई है कि जाम न लगने पाए।

कालपी हाईवे पर जाम में फंसे वाहन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें