फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मोटर का प्लग लगा रहे वृद्ध का लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। पानी की मोटर चलाने के लिए प्लग लगाते समय वृद्ध को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब वह बिस्तर पर नहीं मिले तो पत्नी ने नल के पास जाकर देखा तो वह मृत पड़े थे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दमां गांव निवासी सतीश उपाध्याय (57) शनिवार की रात घर में सो रहे थे। देर रात वह लघुशंका को गए तभी पानी की मोटर चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लगने से अचेत होकर गिर गए। सुबह जब पत्नी पिंकी सोकर जागी तो बिस्तर खाली देखकर नल पर पहुंची तो पति को जमीन पर पड़ा देखकर चीख पड़ी। करंट से उनकी अंगुलियां भी झुलस गईं थीं। उनके एक बेटा व एक बेटी है। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें