फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर देवर भाभी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। सड़क किनारे बकरी चरा रहे वृद्ध किसान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना जैसे ही उसके घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर बाइक पर सवार दो युवकों में ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा बाइक सहित भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा में बुधवार दोपहर लगभग तीन बजे किसान रामप्रसाद दोहरे (65) पुत्र धनजू रोड के किनारे बकरिया चरा रहे थे। रामपुरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने रामप्रसाद को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी लज्जावती, पुत्र कमलेश, शिवराम विश्राम का रो रो कर बुरा हाल है। बाइक सवार दो लोगों में से एक बाइक लेकर मौके से भाग गया और दूसरे सवार को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि बाइक सवार की जानकारी की जा रही है शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें