जालौन। बिजली केबल में टकरा रहे पेड़ को काटते समय टहनी के गिरने से पोल टूटकर भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष पर जा गिरी थी। इलाज के दौरान पूर्व बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां में मंगलवार को बिजली की केबल डालने का काम चल रहा है। केबल डालने के दौरान गांव में मैयादीन के घर के पास लगे नीम के पेड़ से केबल टकरा रही था। बिजली कर्मचारी टहनी काट रहे थे अचानक टहनी टूटकर केबल पर गिर गई। इससे केबल समेत बिजली का खंभा टूट कर जमीन पर गिर गया। उसी दौरान गांव निवासी पूर्व भाजपा बूथ अध्यक्ष विकास बाबू (40) रास्ते निकल रहे थे खंभे की चपेट में आ गए और दबकर घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई।