फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसीबी में खराबी आने से 19 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 13 Jul 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कुसमिलिया पॉवर हाउस की खराब मशीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र में स्थापित मशीनों की बीते कई वर्षों से सर्विस न होने के चलते पावर हाउस की मशीनों में खराबी आने से मंगलवार को गुल हुई बिजली बुधवार तक नहीं आई। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र कुसमिलिया से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव जुड़े हैं। लगभग तीन साल से उपकेंद्र में स्थापित ओसीबी सहित कई मशीनों की सर्विस न होने के चलते
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे कुसमिलिया उपकेंद्र में स्थापित मशीनों में खराबी आ जाने से बिजली गुल हो गई। दिन भर बिजली नहीं आई और बुधवार की शाम 5 बजे तक यही स्थिति रही। विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने मशीनों में खराबी सूचना उच्चाधिकारियों दी। इसके बाद विद्युत अधिकारियों ने इंजीनियरों को भेज कर विद्युत मशीनों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। घंटों बिजली न

आने से कुठौंदा, मुहम्मदाबाद, ऐरी, रमपुरा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया, चिल्ली, टिमरों, कुसमिलिया, जैसारी, मकरेछा, डकोर, मुहाना आदि गांवों के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि ओसीबी मशीनों को सुधारा जा रहा है। जैसे ही मशीनें सही होतीं बिजली व्यवस्था सुचारू करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि देर रात तक उक्त गांवों को बिजली मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें