फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट रास्ता अपनाकर रेलवे ट्रैक पार करने वाले 14 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। शहर में रेलवे यार्ड के पास पटरी पार कर निकलने वालों के खिलाफ आरपीएफ ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को आरपीएफ दरोगा और सिपाहियों ने पटरी पार कर निकलने पर 14 लोगों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

उरई यार्ड में शनिवार को साइकिल मालगाड़ी की इंजन से टकराने से करीब 15 मिनट ट्रैक बाधित रहा था। पटरी पाकर करते समय ट्रेन का इंजन आने पर सवार साइकिल छोड़कर भाग गया था। इसके बाद जीआरपी ने यार्ड के पास एक सिपाही की ड्यूटी लगा दी थी। इसके बावजूद रविवार को पैदल और साइकिल सवार पटरी पार कर निकलते रहे।
अमर उजाला ने 9 नवंबर के अंक में फोटो समेत खबर प्रकाशित की। इस पर आरपीएफ हरकत में आ गई। सोमवार को इंस्पेक्टर रामअवतार, दरोगा देशराज, डीपी सिंह, रामप्रताप, लाखन सिंह, धीर सिंह ने राठ रोड ओवरब्रिज के पास लोगों को पटरी पार करने से रोका। जो लोग नहीं माने उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई कर दी। 14 लोगों के चालान काटे गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि पटरी कर कर निकलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इनका हुआ चालान
आटा थाना क्षेत्र के अटरिया निवासी असेंद्र कुमार, कुसमरा निवासी अशोक कुमार, गढ़ा निवासी सुभाष बाबू, तुफैलपुरवा निवासी जयराम, जोल्हूपुर निवासी धर्मेंद्र, इंदिरानगर निवासी अवध बिहारी, राजकुमार गुप्ता, करमेर मिनौरा निवासी रंजीत समेत 14 लोग।
साइकिल छोड़ने वाले की तलाश
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को इंजन के सामने साइकिल छोड़कर भागने वाले की तलाश की जा रही है। इंदिरानगर, मंडी चौकी क्षेत्र, तुफैलपुरवा व तुलसीनगर मोहल्ले में कई जगह छानबीन की गई, फिलहाल वह हाथ नहीं लगा है।
पटरी किनारे टाईबार लगाने को लिखा पत्र
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को यार्ड के आसपास पटरी के किनारे टाईबार ( लोहे के एंगिल) लगाने के लिए पत्र लिखा गया है। जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक एक जवान की तैनाती पटरी के आसपास कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें