फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला का गलत ऑपरेशन करने वाला नर्सिंग होम सील

Wed, 20 Nov 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जालौन निवासी महिला के गलत ऑपरेशन के आरोप में शहर के राजमार्ग स्थित पीएल कमला हॉस्पिटल को मंगलवार को स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया।
विज्ञापन

इसे सील करने की प्रक्रिया दस दिन से चल रही थी।
कई बार टीम पहुंची थी पर सील नहीं कर पा रही थी। मंगलवार को टीम ने हॉस्पिटल को सील कर दिया। जालौन के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी सोएब सिद्दीकी ने डीएम को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी अजरा की बच्चेदानी का ऑपरेशन पीएल कमला हॉस्पिटल में सात जुलाई को हुआ था। आरोप था कि इलाज में लापरवाही बरती जाने से बच्चेदानी निकालनी पड़ी थी।
डीएम ने इसकी जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ पांडेय और एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह को सौंपी थी। जांच टीम ने आरोप सही पाते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी।
इस पर एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण की अगुवाई में टीम सात सितंबर व आठ सितंबर को टीम हॉस्पिटल को सील करने पहुंची थी पर सील नहीं कर पाई थी। सील न होने पर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार सुबह एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, नायब तहसीलदार हरदीप कुमार व पुलिस बल के साथ सील करने पहुंचे। इस बार भी हॉस्पिटल संचालक ताला लगाकर चले गए थे। इस पर टीम ने चाभी वाले को बुलाकर ताला खुलवाया और पूरे परिसर की जांच कर अपना ताला लगाकर हॉस्पिटल सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल की शिकायत में जांच कराई गई थी, आरोप सही होने की पुष्टि पर हॉस्पिटल को सील किया गया है। इस दौरान रामप्रकाश, राममहेश, मनोज द्विवेदी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें