कालपी। कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव में रात के अंधेरे में गोकशी करते एक आरोपी को पुलिस ने गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके सात साथी मौके से भाग गए थे। घटना से हिंदु संगठनों में नाराजगी थी। पुलिस अब उन पर एनएसए की कार्रवाई करने जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव में रविवार की रात पुलिस को गोकशी होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने वहां छापेमारी कर गांव के ही सिंकदर को पकड़ लिया था। जबकि सात आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने उनके पास से दो क्विंटल गोमांस, छुरी चाकू व दो जिंदा गोवंश बरामद किए थे। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे हिंदु संगठनों में खासा रोष है। अब सभी आरोपियों पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई करने जा रही है। सीओ एके सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर कार्रवाई प्रचलित है।