फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन फेल

Thu, 29 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से लखनऊ जा रही उद्योग नगरी एक्सप्रेस का इंजन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कालपी में फेल हो गया। ट्रेन स्टेशन के पास खड़ी हो गई। इंजन फेल होने की सूचना से रेलवे के अधिकारी हरकत में आ गए। उरई से टेक्नीशियन भेजे गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को सही किया जा सका। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। इस दौरान रेल यातायात बाधित रहा। करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


मुंबई से लखनऊ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 12 बजे कालपी स्टेशन के पास पहुंची कि इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के चालक ने इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। इंजन फेल होने की सूचना मिलने पर अधिकारी हरकत में आए।

आनन-फानन में उन्होंने झांसी से दूसरा इंजन मंगाने के लिए सूचना दे दी। उरई से टेक्नीशियन भी मौके पर भेज दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद टेक्नीशियन की टीम ने इंजन सही कर दिया। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन


वहीं, झांसी से आ रहे दूसरे इंजन को भी बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया गया। उद्योग नगरी का इंजन फेल होने के चलते एक घंटे तक रेल यातायात पूरी तरह से बाधित रहा। इस रूट से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।  बता दें कि झांसी-कानपुर मार्ग पर दो दिन पूर्व भी पटना से इंदौर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इससे घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें