फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अब संत कबीरनगर एक्सप्रेस आजमगढ़ तक जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से मुंबई और मुंबई से गोरखपुर के बीच चलने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20103-04) का संचालन अब गोरखपुर के स्थान पर अस्थायी रूप से देवरिया सदर, भटनी, मऊ होते हुए आजमगढ़ तक किया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह अस्थायी विस्तार 16 जून से 6 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा। इस बदलाव से देवरिया, भटनी, मऊ और आजमगढ़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इन क्षेत्रों से मुंबई के बीच यात्रा करना और भी सुविधाजनक हो जाएगा। पीआरओ ने बताया कि यात्रियों के आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, ग्वालियर-बरौनी-छपरा मेल (ट्रेन संख्या 11123/11124) में भी परिवर्तन किया जा रहा है। अब इस मेल ट्रेन में आईसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे।
यह नई संरचना 15 जून से लागू की जा रही है। हालांकि, रैक की उपलब्धता के अनुसार कुछ समय के लिए ट्रेन आईसीएफ कोच के साथ भी चल सकती है, लेकिन 10 जुलाई 2025 के बाद से यह पूरी तरह से एलएचबी कोच के साथ ही संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें