फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डाटा फीडिंग में लापरवाही पर जिले भर के बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यू-डायस पोर्टल पर बच्चों की फीडिंग कराने में शिक्षक और बीईओ लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर बुधवार को बीएसए चंद्रप्रकाश ने जिले भर के सभी बीईओ को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि 30 अगस्त तक यू डायस पोर्टल पर शत प्रतिशत इंट्री कराई जाए। इसमें लापरवाही पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि यू-डायस पोर्टल पर वर्ष 2023-24 के मुकाबले वर्ष 2025-26 में 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनकी इंट्री नहीं की गई है। इसे लेकर हर दूसरे रोज होने वाली विभागीय समीक्षा में उच्च अधिकारियों द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाती है। सबसे खराब हालत माधौगढ़, महेबा और कदौरा ब्लॉक क्षेत्र की है। यहां के 21 फीसदी के अधिक छात्र-छात्राओं की इंट्री पोर्टल पर नहीं गई है।
इस पर बीएसए चंद्रप्रकाश ने नाराजगी जताई है और जिले भर के बीएसए को नोटिस जारी कर 30 अगस्त तक की मोहलत दी है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक शत प्रतिशत फीडिंग कराई जाए।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीएसए की चेतावनी के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों में खलबली मची है। उन्होंने भी प्रधानाध्यापकों से डाटा फीडिंग का काम जल्द पूरा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें