फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर सेवायोजन अधिकारी को नोटिस जारी के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। दिसंबर माह के तीसरे मंगलवार को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता और पुलिस कप्तान डॉ. सतीश कुमार की मौजूदगी में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस प्रस्तावित था, लेकिन शासकीय कार्यों में व्यस्तता के कारण वह नहीं आ सके। उनकी गैरमौजूदगी में एसडीएम अशोक कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। संपूर्ण समाधान दिवस में संबंधित कुल 36 फरियादें आईं जिनमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें कांशीराम आवासों को लेकर आईं। वहीं दिवस में जिला सेवायोजन अधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह के गैरहाजिर रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं उन्होंने सर्दी को देखते हुए गोशालाओं में व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिवस में सबसे ज्यादा प्रार्थना पत्र कांशीराम आवासों को लेकर आए। इसके साथ ही पानी, बिजली और जर्जर सड़कों के अलावा ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग की गई। ग्राम बिलायां के लाखन सिंह ने प्राइमरी पाठशाला एवं हनुमान मंदिर के पास बिजली के नीचे तारों की समस्या बताते हुए पोल लगवाने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कांशीराम आवासों के आवंटन में बरती गई खामियों को रेखांकित करते हुए आवासों में अबैध कब्जा जमा जमाए लोगों को हटाने की मांग की। देवगांव निवासी श्यामप्रकाश ने गांव की गौशाला में व्याप्त अनियमितताओं का हवाला देते हुए छुट्टा घूम रहे मवेशियों का मुद्दा उठाया। ग्राम पडऱी के रघुराज सिंह ने ओलावृष्टि से फसल में हुए दो लाख के नुकसान का हवाला देते हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
गांधीनगर में रेलवे पुल के पास दो दिन से बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर शिवकुमार, गौरव, पप्पू, अनिल, आकाश, जावेद, राकेश आदि डेढ़ दर्जन लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया। चार साल पहले संयोजन कट जाने के बाबजूद जल संस्थान ने विद्यादेवी निवासी गांधीनगर का जल कर का 43 हजार का बिल भेज दिया। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, सीओ आरपी सिंह, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय कुमार, एक्सईएन विद्युत सुभाष सचान, जेई जल संस्थान प्रशांत त्रिपाठी, सीडीपीओ वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें