फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे आवासों पर 16 लाभार्थियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
कदौरा में आवास का निरीक्षण करते सचिव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। बीडीओ अतिरंजन सिंह की रविवार की कार्रवाई का असर सोमवार को देखने को मिला। जहां ब्लाक क्षेत्र में सचिवों ने गांवों कां निरीक्षण कर आवासों की स्थिति को परखा। इस दौरान सचिवों ने अधूरे आवासों पर 16 लाभार्थियों नोटिस थामाई। प्रशासन की इस कार्रवाई से लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दे कि रविवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने आवासों में लापरवाही पर सचिवों को चेतावनी दी थी। बीडीओ की चेतावनी के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण ने उदनपुर व कुशमरा बावनी गांव में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को मिले आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आवास पूर्ण न होने पर लाभार्थियों की फटकार लगाते हुए नोटिस देकर एक माह के अंदर आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी। जिस पर कई लाभार्थियों ने मौरम न मिलने का दुखड़ा सुनाया।
वहीं सचिव ने बागी गांव में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूसा, चारा, चोखर, स्टाक को देख कर चरवाहों को समय से खानपान एंव सर्दी के मौसम में बचाव करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कांत तिवारी ने बताया कि 120 मवेशी गोशाला में है जिनके लिए आधा दर्जन चरवाहों को रखा गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि उदनपुर में 16 लाभार्थियों को द्वितीय किश्त दे दी गई थी, लेकिन आवास पूर्ण नहीं हुआ जिससे सभी को नोटिस जारी की गई है। अगर एक माह के अंदर निर्माण पूरा नहीं हुआ तो रिकवरी सहित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं सचिव प्रभात कुमार ने जमरेही, निस्बापुर, जकसिया में आवासों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें