कदौरा। नगर पंचायत के मोहल्ला सीर व्यासपुरा में निर्माणाधीन खड़ंजे की ईंटें उठाने के मामले में ईओ ने दो लोगों के खिलाफ नोटिस जारी की है। पालिका ईओ ने बताया कि ठेकेदार व जेई ने शिकायत की थी, कि मोहल्ले के दो लोग ईंटें ले गए हैं। कहा कि अगर नोटिस के बाद भी ईंटें वापस नहीं की गईं तो दोनों के खिलाफ जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि कस्बे के मोहल्ला सीर व्यासपुरा मोहल्ले में पंचायत खड़ंजे का निर्माण करा रही है। कार्य लगभग 50 प्रतिशत तक हो चुका है। खड़ंजे के निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा डाली गईं ईंटों को क्षेत्र के दो लोग जबरन उठा ले गए थे। ठेकेदार ने मामले की शिकायत ईओ व जेई से की, लेकिन जेई के कहने के बाद भी बाशिंदों ने ईंटें वापस नहीं की।
मामले को लेकर ईओ सुनील कुमार ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और ईंट उठाकर ले जाने पर इंदू कुमार व विनोद कुमार को नोटिस जारी की। ईओ ने बताया कि ठेकेदार ने शिकायत की थी कि उसकी करीब 500 ईंटेें दोनों ने उठा ली हैं। जिस पर दोनों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई। अगर ईंटेें वापस न की गईं तो दोनों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।