फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैरहाजिर मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को नोटिस

Wed, 13 Mar 2024 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने ब्लॉक क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें एक केंद्र बंद पाया और छह कार्यकर्ता अनुपस्थिति पाई। अनुपस्थित कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कपिल शर्मा व सुपरवाइजर अंजली ने ब्लॉक क्षेत्र के देवरी, सिकरीराजा, अंबरगढ में बने लगभग छह आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें कुछ केंद्र खुले तो मिले लेकिन बच्चों की संख्या कम मिली। जिन केंद्रों पर बच्चों की संख्या कम मिली वहां बच्चों की संख्या बढ़वाने के निर्देश दिए। कुछ केंद्रों पर कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। देवरी की सहायिका हेमंत कुमारी मौके पर मिलीं, लेकिन कार्यकत्री रामसखी अनुपस्थित पाई गई। वहीं अंबरगढ़ का केंद्र बंद पाया गया, सिकरी राजा में आंगनबाड़ी वर्कर सीमा, रमादेवी, अनीता, सावित्री अनुपस्थित पाई गईं। केवल एक केंद्र पर अनामिका उपस्थित मिलीं ,लेकिन बच्चों की संख्या कम मिली। उन्होंने बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें