फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी

Mon, 27 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
शहर में हो रही अंधाधुंध बिजली कटौती से मुस्लिम समाज व रोजेदारों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष आरिफ खान ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था न सुधरी तो उनकी पार्टी मोर्चा खोलेंगी।
विज्ञापन


आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष आरिफ खान ने सोमवार को आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। रमजान के पवित्र माह में मुख्यमंत्री ने 20 घंटे आपूर्ति के आदेश को विभाग को दिए हैं।

लेकिन ये आदेश ताक पर हैं। गर्मी के चलते बिजली की अघोषित कटौती से रोजेदार परेशान हैं। ग्राम मुहम्मदाबाद में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे रोजेदारों की हालत बिगड़ रही है। उन्होंने कहा कि जुमा अलविदा से पहले अगर बिजली व्यवस्था न सुधरी तो वह संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद बिजली विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। इस मौके पर इरफान अंसारी, हसन अली, आरिफ सिद्दीकी, आरिफ खान, आसिफ अंसारी, दानवीर सिंह, हाजी उमेश बरकाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें