22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्राइमरी स्तर पर 26 केंद्रों पर 14406 अभ्यर्थी और उच्च प्राथमिक स्तर पर 14 परीक्षा केंद्रों पर 7357 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए दो जोन बना गए है। इसमें 13 सेंटरों का जोन इंचार्ज एडीएम व 13 सेंटरों की जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है।
डीआईओएस व बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखा अधिकारी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विभागीय सचल दल का भी गठन किया गया है। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि प्राइमरी स्तर की परीक्षा सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक और जूनियर स्तर की परीक्षा 2.30 बजे से पांच बजे तक होगी
। केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त एक विभागीय और एक प्रशासनिक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
पिछले दिनों जालौन के दो मुन्ना भाई पकड़े जाने पर इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र के साथ एक पहचानयुक्त आईडी और अंतिम शिक्षा का प्रमाणपत्र लेकर आना अनिवार्य होगा। केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि ये कागजात न लाने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में घुसने की अनुमति न दें। केंद्र में हर तरह की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस प्रतिबंधित कर दी गई है।
जीआईसी, जीजीआईसी, नवोदय विद्यालय, गांधी इंटर कालेज, सनातन धर्म इंटर कालेज, एएनडी इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज,
आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, डीवी कालेज, गांधी महाविद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल, विनायक एकेडमी, एसआर पब्लिक स्कूल,
सीक्रेड हर्ट एकेडमी, बंशीधर महाविद्यालय, बीएसएस कालेज करमेर रोड, इस्लामिया डिग्री कालेज, शताब्दी कालेज, एसआर इंटर कालेज, माडर्न एकेडमी, बाल भारती इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर झांसी रोड व राजेंद्रनगर शामिल है।
प्रश्नपत्रों को डीआईओएस व एसडीएम की मौजूदगी में कोषागार में डबल लाक में रखे जाएंगे। उसी प्रकार 22 दिसंबर को परीक्षा समाप्त होने के बाद कोषागार में रखे जाएंगे। इसके बाद 23 दिसंबर को प्रश्नपत्र व ओएमआर सीट व अवशेष सामग्री पुलिस अभिरक्षा में तहसीलदार व जीआईसी प्रधानाचार्य की देखरेख में निदेशक परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज के कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।