फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री एकत्रित करेगा निर्माल्य विसर्जन रथ

Sun, 14 Apr 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घरों व मंदिरों से निकलने वाली पूजा सामग्री को एकत्र कर सुरक्षित स्थान पर विसर्जितनिर्माल्य विसर्जन रथ के माध्यम से किया जाएगा। रथ का शुभारंभ शनिवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

अभियान का संचालन करने वाली साधना अग्रवाल ने बताया कि जल स्रोतों को बचाने और नदी, तालाब स्वच्छता के लिए अनूठी पहल की गई है। हफ्ते में तीन दिनों तक शहर के अलग अलग मोहल्लों और मंदिरों की पूजन सामग्री को विशेष वाहन के माध्यम से एकत्रित कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा। जिससे नदियों, तालाबों और देवालयों को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि यह रथ शिवकथा वाचक प्रदीप मिश्रा सिहोर की प्रेरणा से शुरू किया गया है। इस दौरान कुलदीप अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, प्रेमचंद्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, धीरेंद्र, प्रवीण अग्रवाल, पुष्पा, शिल्पी, वर्षा, वंदना, नीलमणि, साक्षी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें