फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संगीत में निहारिका को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र जालौन पर एक दिवसीय महिला किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मुस्तफा ने कृषि विज्ञान केंद्र की महिला सशक्तिकरण गतिविधियों के बारे में बताया। कृषि एवं महिला सशक्तिकरण में कार्य करने वाली सुनीता सिंह, हेमलता, रानी पाल, रेखा देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विभाग एवं अन्य कृषक उत्पादक संघों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए। डॉ. राजकुमारी, डॉ. शालिनी, डॉ. प्रज्ञा ओझा एवं डॉ. दीक्षा पटेल की देखरेख में रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता गायन, नृत्य प्रतियोगिता, श्रीअन्न व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगीत में निहारिका ने पहला, श्री अन्न व्यंजन में साबरा बानो ने पहला, मेहंदी तथा रंगोली प्रतियोगिता में काजल कुशवाहा ने पहला स्थान पाया।
मुख्य अतिथि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोंच की वार्डन वंदना वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एकजुट होने तथा सही उद्देश्य के लिए प्रेरित करते हैं। अध्यक्षता कर रहे बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के प्रसार निदेशक डॉ. एनके बाजपेई ने कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है, जब निर्णय लेने में महिलाओं की भूमिका रहे। संचालन डॉ. विस्टर जोशी ने किया। आभार डॉ. मंजुल पांडेय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें