एट (जालैन)। डंपर की टक्कर से लोडर चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव निवासी लोडर चालक विपिन दुबे (30) रविवार की सुबह कानपुर की तरफ जा रहा था। गिरथान के पास गलत दिशा से आए डंपर ने लोडर में टक्कर मार दी।
इससे लोडर चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले जा रही थी। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले डंपर को कब्जे में कर लिया गया है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।