फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सर्द हवाओं से गिरने लगा रात का तापमान

Wed, 25 Nov 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
फोटो - 27 सुबह नौ बजे तक इस तरह से बादलों में छाई रही धुंध। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिले में अब सर्दी ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

शाम ढलते ही सर्द हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। शाम होते ही चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को गर्म कपड़े पहनने का अहसास कराने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि दिन में धूप निकलती रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। लेकिन शाम से लेकर सुबह तक सर्द हवाओं का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें