निधि को राठौर समाज ने सम्मानित किया
कोंच। जिला राठौर समाज कल्याण समिति के युवा जिलाध्यक्ष आलोक राठौर ने ग्राम पंचायत अधिकारी निधि राठौर को सम्मानित किया गया। इस दौरान निधि को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए समाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बता दें कि जिला राठौर समाज कल्याण समिति जालौन ने पिछले दिनों एक समारोह आयोजित कर उन लोगों जो सरकारी सेवाओं में हैं और समाज की 10 वीं, 12वीं और स्नातक कक्षाओं में उत्तीर्ण मेधाओं को भी सम्मानित किया था। चूंकि निधि राठौर उक्त सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सकी थी इसलिए उनके घर पर जाकर यह सम्मान प्रदान किया गया।