उरई। डकोर थाना पुलिस ने दो बाइकों समेत तीन चोरों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से बाइक चोरी का काम कर रहे थे।
कुठौंद थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने टीम के साथ मंगलवार को मदारीपुर रोड के पास स्थित पुराने शराब ठेके के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए लोगों के नाम संत कुमार पुत्र सुरेश बाबू, विवेक कुमार पुत्र देवी सिंह और प्रदीप कुमार पुत्र बलवान सिंह निवासी ग्राम दौनापुर थाना कुठौंद को पकड़ लिया। इनके पास से चोरी की दो बाइकें व एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी बाइकों को बेचने के लिए जा रहे थे और काफी समय से वह बाइक चुराने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। (संवाद)