जालौन के छिरिया सलेमपुर में गोशाला का निरीक्षण करते टीम के सदस्य।
- फोटो : ORAI
जालौन। एनजीटी टीम ने ब्लाक क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया। टीम ने गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान कमियां मिलने पर कर्मचारियों को दिशा निर्देंश दिए। निरीक्षण के दौरान गोबर का ढेर देखकर टीम ने नाराजगी जताई।
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा गठित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगर में स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने भूसा चारे आदि की व्यवस्थाएं देखी। गोवंशों की संख्या व उनके रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
टीम के सदस्यों ने बताया कि गोशाला के गोवंशों के गोबर से खाद बनाने के लिए गोबर गैस संयंत्र को चालू किया जाएगा। उससे होने वाली आय से गोशालाओं का रखरखाव किया जाएगा। इसके बाद टीम ने छिरिया सलेमपुर स्थित अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। टीम ने कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौकेे पर आईसीआर के साइंटिस्ट डॉ. एके त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र त्रिपाठी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड झांसी से दीपा अरोरा, ईओ सीमा तोमर, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।