फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी के दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
फोटो-13-प्रीति की फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरयाना में शादी के महज दो माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


मोहल्ला चौधरयाना निवासी प्रिंस सोनी का विवाह छह मई को बांदा निवासी सुखलाल की बेटी प्रीति सोनी (25) से हुआ था। शनिवार रात प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मोहल्ले में चर्चा है कि उसने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि घटना के समय उसकी सास पूजा करने गई थीं। परिजन पहले प्रीति को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे सीएचसी भेज दिया। सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें