फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नवजात की मौत, स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई से रेफर नवजात ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। रविवार सुबह परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ नर्स को दो हजार रुपये मोबाइल एप के माध्यम से दिए गए हैं। बाकी रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर नर्स ने बच्चे को उरई रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के सेम सरसई गांव निवासी गोलू दोहरे की 22 वर्षीय पत्नी नेहा देवी को शुक्रवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। पति और सास ने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई में उसे भर्ती कराया। गोलू का आरोप है कि डिलीवरी का गंभीर केस बताते वहां तैनात स्टाफ नर्स ने 13 हजार रुपये की मांग की। इस पर गोलू ने दो हजार रुपये स्टाफ नर्स को ऑनलाइन पेमेंट कर दिए। इसके बाद आठ हजार रुपये नकद दिए।
रात करीब दो बजे डिलीवरी के बाद जन्मे बच्चे की हालत बिगड़ गई। स्टाफ ने उसे उरई के लिए रेफर किया। वहीं, परिजन उरई न ले जाकर नवजात को ग्वालियर ले गए। वहां पहुंचने से पहले ही नवजात की मौत हो गई। शनिवार शाम परिजन घर लौटे।
विज्ञापन

रविवार सुबह परिजनों ने आरोप लगाया कि बकाया तीन हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर इलाज के दौरान स्टाफ ने लापरवाही बरती। नवजात की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। गोलू ने थाने में स्टाफ नर्स के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं, बाबई पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. विकास यादव को कहना है कि स्टाफ नर्स प्रीति के मोबाइल पर दो हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजी गई है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि शिकायत पर नवजात का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें