फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों का सीएचसी में हंगामा

Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सीएचसी कोंच में स्टाफ की एक और लापरवाही सामने आई है। महिला के प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने पर महिला के परिजनों ने जमकर हंगामा किय। उन्होंने लेबर रूम स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम ज्योति सिंह, प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र पटेल व एसआई मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे।
विज्ञापन

एसडीएम ने महिला व परिजनों से बातचीत की तो परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव कक्ष स्टाफ ने पैसे मांगे थे, डिलीवरी के दौरान लापरवाही की गई है। महिला की सास ने एसडीएम को बताया कि पहले तीन सौ रुपये इंजेक्शन के लिए फिर पांच हजार रुपये डिलीवरी के मांगे गए थे। एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार शाक्य को निर्देश दिए कि तत्काल लेबर रूम में तैनात स्टाफ को हटाकर उन पर कार्रवाई करें। उन्होंने सीएचसी के शौचालय व परिसर में फैली गंदगी पर भी नाराजगी जताई और साफ सफाई के लिए कहा।
बता दें कि बुधवार की देर रात तहसील क्षेत्र के ग्राम बरोदा कलां निवासी जीतू कुमार पाल पत्नी खुशबू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों के साथ उसे कोंच के सीएचसी में भर्ती कराया। सुबह तक सब कुछ ठीक था लेकिन दोपहर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत पर परिजन रोने बिलखने लगे और अस्पताल में हंगामा करने लगे। महिला के पति जीतू ने एसडीएम व कोतवाली पुलिस को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें