फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंजिश में पड़ोसी ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पुलिस ने फुलैला में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने रंजिश में हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला निवासी 25 वर्षीय युवक आदित्य कुमार का 29 फरवरी को रक्तरंजित शव खेत में पड़ा मिला था। घटना का खुलासा करते हुए सीओ कोंच उमेश कुमार पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के भुआ गांव निवासी सुनील कुमार को उरई में झांसी रोड स्थित चुंगी के पास से गिरफ्तार किया है। उसकी की निशानदेही पर थाना कैलिया क्षेत्र में खैरी मोड़ के पास से झाड़ियों से आला कत्ल हथौड़ा, आदित्य का स्मार्टफोन बगैर सिम का और एक थैले में पानी व शराब की बोतलें तथा साइकिल के ट्यूब के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ समय पहले आदित्य का उससे झगड़ा हुआ था जिसे कुछ लोगों ने निपटा दिया था लेकिन वह आदित्य से रंजिश मानने लगा था। इसी के चलते उसने 29 फरवरी की शाम आदित्य को फोन कर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दूसरे के सिम का प्रयोग कर बुलाया था
कोंच। ग्राम फुलैला में हुई आदित्य की हत्या के मामले में आरोपी सुनील ने अपना शातिर दिमाग भी लगाया था ताकि वह पुलिस को पकड़ में न आ सके। सुनील को पांच छह माह पहले एक कीपेड मोबाइल फोन मिला था। उसमें दूसरे का सिम डालकर उसने फोन लगाया और शराब का लालच देकर उसे गांव के बाहर बुलाया था। सुनील ने अपना मोबाइल फोन बंद कर पीपरी से शराब और पानी की बोतलें खरीदीं और फिंगर चटनी लेकर गांव के बाहर पहुंचा था। इसके बाद शराब पिला कर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसलिए वह अगले दिन घटनास्थल पर भी गया था। रिश्ते में वह उसे मामा कहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें