उरई (जालौन)। पत्नी ने साथ चलने से मना किया तो युवक ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के पचीपुरी गांव निवासी मोनू (24) अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करता है। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। पत्नी के कहने पर अपनी ससुराल एट थाना क्षेत्र के धुरट गया था। बुधवार को पत्नी से जब उसने घर चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह वहां से निकल आया और गांव के बाहर नहर के पास आकर बाइक से पेट्रोल निकालकर शरीर पर डालकर आग लगा ली। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर ससुरालियों को सूचना दी। इस पर वह उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां गंभीर हालत होने पर उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया।