फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अकबरपुर गोशाला में लापरवाही उजागर, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कदौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकबरपुर गोशाला में अव्यवस्था उजागर होने पर ग्राम पंचायत अधिकारी वैभव कुमार को जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि बीते तीन सितंबर को कदौरा बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने अकबरपुर इटौरा गोशाला का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान लगभग 140 गोवंश गोशाला में संरक्षित मिले। इनमें से कई गोवंश कमजोर और बीमार हालत में थे। चारे का स्टॉक अव्यवस्थित और अपर्याप्त पाया गया। वहीं परिसर में गंदगी फैली हुई थी। कर्मचारियों के ढुलमुल रवैये पर बीडीओ ने मौके पर ही फटकार लगाई थी।
बीडीओ ने संपूर्ण अव्यवस्था की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी। इसके आधार पर सोमवार को जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय ने सचिव वैभव कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। डीवीओ ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं और गोवंश संरक्षण के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गोशाला की स्थिति लंबे समय से बदहाल है। जानवरों को समय से चारा-पानी नहीं मिल पाता और सफाई व्यवस्था भी नाम मात्र की होती है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के दौरान दिखावे की कार्रवाई कर चलते बनते हैं। लोगों का कहना है कि सचिव पर हुई कार्रवाई से शायद अन्य जिम्मेदार भी सबक लें और गोवंश की दशा सुधारने पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें