फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एनसीसी छात्र से मारपीट, बेल्ट से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। उरई में एनसीसी का टेस्ट देकर कोंच लौटे छात्र से ईदगाह के पास मारपीट का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी किशोर ने दो किशोरों पर गाली-गलौज करने, बेल्ट से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


किशोर के अनुसार वह गुरुवार को एनसीसी का टेस्ट देने के बाद कोंच लौटा था। ईदगाह के पास मोमोज खाने जा रहा था, तभी दो अन्य किशोर वहां मिले। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर बेल्ट से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट लग गई।

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों ने थाने में शिकायत करने पर दोबारा मारने की धमकी दी। उसने आरोपियों से अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल निगवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें