महासभा का स्थापना दिवस बुधवार को भैरवजी के मंदिर परिसर में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। स्थापन दिवस के मौके पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। बैठक में योगेंद्र राठौर को संगठन का बुंदेलखंड अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुधीर पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का पूजन कर किया। कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का संकल्प है कि संगठन को आगे ले जाने के लिए हिंदू समाज को जागृत करने का जो काम मिला है, वह सभी मिलकर पूरा करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने योगेंद्र राठौर को संगठन का बुंदेलखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। स्थापना दिवस के मौके पर संगठन द्वारा साधारण सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वाचस्पति मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भगवती प्रसाद मिश्रा, त्रिलोकीनाथ गुप्ता, प्रदेश प्रचारक सत्यनारायण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष केसी पाटकार, प्रदेशमंत्री कपिल सोनी, अखलेश गुप्ता, महेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।