उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को आर्यन पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि टीईटी के मुद्दे पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संगठन को आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी पैरवी करके पूर्व से सेवारत शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिलाई जाएगी।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने प्रांतीय अभ्यास वर्ग में हुए सत्रवार विषयों, वैचारिक अधिष्ठान, कार्यकर्ता विकास, कार्यपद्धति, पंच परिवर्तन, मेरा विद्यालय, मेरा तीर्थ पर प्रकाश डाला। इस मौके पर इलयास मंसूरी, राकेश कुमार, तनवीर अहमद, राजा सिंह, राजदेवर, रियायत बेग, विनय मिश्रा आदि मौजूद रहे।