फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

Sat, 24 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कालपी में पुतला फूंकते नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत ऊमरी में युवाओं ने उड़ी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद युवाओं ने नगर में तिरंगा फहराकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने का वक्त आ गया है। युवाओं की टीम नगर में तिरंगा फहराते हुए गलियों में घूमी। उदय प्रताप सिंह, ऋषभ, दीपक, विशाल, गेंजेंद्र सिंह
विज्ञापन


सेंगर, दीपक द्विवेदी, विशाल समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने कैंडल जलाकर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद वंदेमातरम् के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। उधर, आक्रोशित युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी के साथ देश के पीएम नरेंद्र मोदी को संदेश दिया कि अब यही सही समय है पाकिस्तान को सबक सिखाने का।

कालपी प्रतिनिधि केे अनुसार सेना के जवानों की हत्या के विरोध में नरेन्द्र मोदी विचार मंच के सैकड़ोें कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार टरननगंज कालपी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकते हुये विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंच के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक बाजपेयी, सुभाष परमार, कल्लू सोनी, मयंक तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं, दूसरी
विज्ञापन


ओर कालपी एमएसवी इंटर कालेज के छात्रों व शिक्षकों द्वारा कैंडल जलाकर यात्रा नगर में निकाली गई और शांति कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि सभा कर शहीदों को नमन किया गया।

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
उड़ी क्षेत्र में आतंकवादियों के हमले में 18 जवानों को शहीद होने पर छात्र-छात्राओं में गुस्सा है। व्यास स्काउट दल की छात्र-छात्राओं ने कालपी की सड़कों से कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया। टरननगंज बाजार, सर्राफा बाजार, फुलपावर चौराहा होकर छात्र-छात्राओं का शांति मार्च एमएसवी इंटर कालेज में पहुंचा और जवानों की शहादत पर श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों की कायरता की निंदा की। व्यास स्काउट दल के प्रभारी सुरेश वर्मा, सेवानिवृत्त शिवम विश्वकर्मा, संतोष अवस्थी, शिवमोहन मिश्रा, आरपी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें