फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने कांशीराम कालोनी के अवैध कब्जेदारों को चेताया

विज्ञापन
अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी देते नायब तहसीलदार संजय कुमार। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। नायब तहसीलदार संजय कुमार पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को कांशीराम कालोनी पहुंचे और अवैध कब्जेदारों को चेतावनी दी कि तीन में अपना सामान हटा कर आवास खाली कर दें वरना सख्ती के साथ उन्हें हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व लगभग दो दर्जन पात्रों को कांशीराम आवासों का आवंटन किया गया था। उनमें से अधिकांश आवासों में अब अवैध कब्जेदार आकर बस गए हैं। ऐसे चौदह आवंटी फिलहाल हैं जिन्हें उनके आवासों का कब्जा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम अशोक कुमार से की थी।
इस पर एसडीएम ने गुरुवार को नायब तहसीलदार के साथ फोर्स कालोनी भेजी। नायब ने वहां पहुंच कर देखा कि अधिकांश आवासों में ताले पड़े थे। इससे साफ है कि अवैध कब्जेदारों को भी कहीं से उनके आने की भनक लग गई थी। फिलहाल अधिकारियों ने पास पड़ोस के लोगों से स्पष्ट कह दिया कि तीन दिन में आवासों से अपने अवैध कब्जे हटा लें, वर्ना सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें