फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में ठेके पर लगे 13 कर्मी हटे, विरोध जताया

विज्ञापन
कदौरा नगर पंचायत में नारेबाजी करते सफाई कर्मी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा(जालौन) । नगर पंचायत में ठेके पर तैनात 13 सफाई कर्मियों को हटा दिया गया। इससे नाराज नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों ने काम करने मना कर दिया। सोमवार को नगर पंचायत में नारेबाजी कर निकाले गए कर्मियों को वापस काम पर लिए जाने की मांग की। कहा कि सहकर्मियों के काम पर लौटने तक वह काम नहीं करेंगे। सफाई नायकों के समझाने के बाद भी सफाई कर्मियों का प्रदर्शन काफी देर तक चलता रहा। बाद में यह कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

शासन से मिलने वाली धनराशि से कदौरा नगर पंचायत के कर्मचारियों का वेतन दिया जाता है। पिछले कई माह से शासन से आवंटित होने वाली धनराशि में कटौती होने से कर्मियों के वेतन भुगतान पर संकट आ गया था। सोमवार को ठेकेदार ने 13 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने की जानकारी दी। इस पर सफाई कर्मी नगर पंचायत कार्यालय में पहुंच गए। यहां प्रदर्शन किया। हटाए गए कर्मियों को बहाल करने की मांग शुरू कर दी। सफाई नायक इरफान व अन्य कर्मियों ने कर्मचारियों को समझने की कोशिश की। कोई सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटा। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
इस बारे में नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने 13 कर्मियों को हटा दिया है। कर्मचारियों को रखने व हटाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। संविदा व स्थायी कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें