फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जयसिंह पाल मौत प्रकरण में रहस्य बरकरार, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। ग्राम परवई निवासी और वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री रहे श्रीराम पाल के भतीजे जयसिंह पाल की संदिग्ध हालात में हुई मौत का रहस्य अभी बरकरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आने के बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित रखकर रासायनिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 34 वर्षीय जयसिंह पाल का शव रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास एक खेत में मिला था। मौके पर उनकी बाइक खड़ी मिली थी, जबकि शव के पास से सल्फास का खाली पाउच भी बरामद हुआ था। प्रारंभिक तौर पर विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में ऐसी कोई स्पष्ट स्थिति नहीं मिली, जिससे मौत का सटीक कारण बताया जा सके। इसी वजह से चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने में अभी कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस मृतक के परिजनों, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। हालांकि अब तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे किसी विवाद या अन्य कारण की पुष्टि हो सके। परिजनों का कहना है कि जयसिंह का किसी से कोई विवाद नहीं था और घर का माहौल सामान्य था।

जयसिंह एक पेस्टीसाइड कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी आठ माह की गर्भवती हैं। मौत की घटना के बाद परिवार सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है और लोग जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें