फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर नौशाद हत्याकांड में तीसरे आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लगभग 20 दिन पहले दोस्तों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर दोस्त की गोली मारकर हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बता दें कि 18 जून की रात करीब 11 बजे सेंगर कालोनी के पास हाईवे पर दोस्तों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें जिला बदर नौशाद बरकाती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की मां ने आशीष यादव पर पुत्र को घर से बुलाकर घटनास्थल पर ले जाने एवं जितेंद्र यादव पर तमंचे से गोली मारकर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस नौशाद को घर से बुलाकर घटनास्थल तक ले जाने के आरोपी आशीष यादव एवं नौशाद को गोली मारने के आरोपी जितेंद्र यादव को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार की सुबह पुलिस ने नौशाद की हत्या में आरोपी विकास सिंह सेंगर निवासी ग्राम अतरछला थाना कुठौंद हाल निवास सेंगर कालोनी कहीं बाहर भागने की फिराक में छिरिया सलेमपुर के पास निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ विजय आनंद ने बताया कि 6 नामजद आरोपियों में पुलिस मुख्य आरोपियों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शेष आरोपियों की भी तलाश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें