फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका खरीदेगी पोकलैंड

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष व ईओ।  - फोटो : स्रोत-विभाग
विज्ञापन
जालौन। नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल की अध्यक्षता और ईओ सुशील कुमार की उपस्थिति में शनिवार को आयोजित हुई। इसमें पालिका परिसर में लगे सौर ऊर्जा प्लांट की मरम्मत और बैटरी बदलवाने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन

नगर में कूड़ा निस्तारण के लिए पोकलैंड मशीन की खरीद करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। कार्यालय में कर्मचारियों के लिए 30 कुर्सियों की खरीद को भी मंजूरी मिली। आवास विकास परिसर में पालिका के भंडार गृह में चौकीदार के आवास का निर्माण किया जाएगा। कैमरे लगवाने के लिए भी मंजूरी दी गई।
गोशाला में गोवंशों के लिए टिनशेड, खडंजा लगवाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना एवं मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए डीपीआर बनाने के लिए टाउन प्लानर रखने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस पर नगर को देशभक्ति के रंग में रंगने के लिए पूरे नगर को तिरंगामय कर सजाने पर सहमति बनी। खाली पड़े खंभों पर तिरंगा लाइट लगाने पर भी सहमति बनी। हाल ही में मार्ग प्रकाश व्यवस्था में लगे आउटसोर्स कर्मचारी की सीढ़ी से गिरकर मौत के मामले को देखते हुए मार्ग प्रकाश व्यवस्था व सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। इस मौके पर सभासद व पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें