फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पीएफ घोटाले को लेकर पालिका ने एसडीएम को सौंपे कागज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका के संविदा कर्मचारियों के पीएफ घोटाले को लेकर पालिका ने अपनी तरफ से कागज मंगलवार को एसडीएम कालपी को सौंपे।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन और सफाई कर्मचारी संघ की शिकायत के बाद पीएफ घोटाले की जांच चल रही है। चार अगस्त को एसडीएम कालपी नगर पालिका ईओ विमलापति को नोटिस देकर कागज प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन आज तक उन्होंने कागज नहीं पहुंचाए थे। मंगलवार को दूसरी तारीख थी। जिसमें फिर से ईओ नहीं पहुंचे पालिका से दो कर्मचारी एसडीएम के पास कागज लेकर पहुंचे। ईओ की गैरमौजूदगी में एसडीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम जांच करके डीएम को रिपोर्ट देंगे।
वर्जन
व्यस्त होने के कारण कागज नहीं पहुंच पाए थे। सभी कागज सही हैं। सभी का पीएफ जमा हो रहा है। एसडीएम को कागज भेजे जा चुके हैं।
विमलापति ईओ नगर पालिका उरई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें